Author Overview

जन्म : 15 नवम्बर 1953 शिक्षा : एम.ए.बी.एड. तथा नेट की डिग्रियाँ। अध्यापन और राजीव गाँधी वाटरशेड मिशन में प्रशासन के परियोजना अधिकारी से सेवा-निवृत्त। प्रकाशन : धर्मयुग, सारिका, पहल, तद्भव, नया ज्ञानोदय, हंस, नवनीत, कादम्बिनी सहित सभी प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में कहानियाँ प्रकाशित। उपन्यास : कामकंदला, फिरंगी ठग, खलपात्र। कहानी-संग्रह : बेगम बिन बादशाह, गुलामों का गणतन्त्र। बच्चों के नुक्कड़ नाटक : दिन फेरे घूरे के, बिन बुलाए मेहमान, क्योंकि मनुष्य एक विवेकवान प्राणी है, आओ पकड़ें टोंटी चोर, तरला-तरला तितली आयी, काले मेघा पानी दे, आओ चलो करें वन का प्रबन्धन। इतिहास ग्रन्थ : इतिहास के झरोखे से, कल्चुरि राजवंश का इतिहास। पर्यावरण : पेड़ों ने पहने कपड़े हरे, पर्या गीत, गैर सरकारी संगठन : स्थापना, प्रबन्धन और परियोजनाएँ। अनुवाद : स्लीमेन के संस्मरण, स्लीमेन की अवध डायरी, ठगों की कूटभाषा रामासी। सम्पादन : अंकुर (बच्चों की पत्रिका), पर्यावरण विषयों की पत्रिका : खबर परिक्रमा। आकाशवाणी तथा दूरदर्शन : रेडियो पत्रिका 'ताकि बची रहे हरियाली’के प्रस्तुतकर्ता। धारावाहिक 'लुटेरे’एपिक चैनल पर, ठगों के इतिहास का प्रसारण। सम्प्रति : स्वतन्त्र लेखन।

Other Books By Rajendra Chandrakant Rai