Author Overview

"जन्म : 9 फरवरी 1978 को दिल्ली में। शिक्षा : दिल्ली विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी और प्रथम स्थान से स्नातकोत्तर। 'हिन्दी कहानी में सीमान्तीय अस्मिताओं का प्रश्न (1970 से 2000 तक)’विषय पर शोध-कार्य। प्रकाशन : नया ज्ञानोदय, पहल, तद््भव , हंस, वागर्थ, सदानीरा, पाखी, प्रगतिशील वसुधा, उम्मीद, समावर्तन, आउटलुक, समीक्षा, परिन्दे, जनसत्ता, स्त्रीकाल, असुविधा, जानकीपुल, समालोचन, अनुनाद आदि प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं और ई-पत्रिकाओं में कविताएँ और लेख प्रकाशित। न्य : 'आगाज़’पत्रिका के स्त्री विशेषांक (मार्च, 2015) का सम्पादन, हिन्दी के पहले स्त्रीवादी ब्लॉग 'चोखेरबाली’का पिछले आठ वर्षों से संचालन। दैनिक 'प्रभात खबर’में स्त्री प्रश्न पर नियमित स्तम्भ लेखन। पुरस्कार : हिन्दी अकादमी, दिल्ली से कविता और कहानियों के लिए क्रमश : 1994, 1997, 2000 में नवोदित लेखक पुरस्कार। लक्ष्मण प्रसाद मंडलोई स्मृति सम्मान 2015। वेणुगोपाल स्मृति सम्मान, 2016। सम्प्रति : श्यामलाल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर। "

Other Books By Sujata