Author Overview

जन्म : 21 दिसम्बर, 1942 ई. को मुंबई में! शिक्षा : एम.ए. (हिंदी साहित्य), साहित्यरत्न! प्रकाशित कृतियाँ : मराठी में तेरह चरित्रात्मक और अठारह सामाजिक उपन्यास! सात कहानी-संग्रह और बारह बाल कथा-सग्रह! तीन नाटक और बारह एकांकी! प्रमुख चरित्रात्मक उपन्यास है- 'स्वामिनी' (सिद्धार्थ-यशोधरा), 'पदम्गंधा' , (दुष्यन्त-शकुन्तला), 'राजवधू' (राजरानी मीरा), 'शिवप्रिया' (शिव-पार्वती), 'भौमऋषि (आचार्य विनोभा भावे) और 'पूर्णविराम' (श्री कृष्ण एवं गांधारी). दूरदर्शन और आकाशवाणी से अनेक नाटक प्रसारित अनेक रचनाएँ हिंदी, गुजरती, तेलुगु तथा अंग्रेजी में अनूदित एवं प्रकाशित ! महाराष्ट्र साहित्य-सभा के 'काव्य पुरस्कार' विदर्भ साहित्य संघ के ' एकांकी लेखन पुरस्कार', साहित्य अकेदमी, बरौदा के' काव्य पुरस्कार', अ.भा. नाट्य परिषद्, मुंबई के 'एकांकी  लेखन पुरस्कार', महाराष्ट्र सरकार के ' उत्कृष्ट वाड्मय पुरस्कार', महाराष्ट्र राज्य सैनिक कल्याण मंत्रालय, मुम्बई के 'साहित्य गौरव' आदि से सम्मानित

Other Books By Shubhangi Bhadbhade